▪️*थाना अर्जुनी में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही*
▪️*एसपी धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी*
पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
ग्राम देवपुर, झिरियाबांध रोड ईंट भट्ठा के पास आरोपी बिसाहू कंवर (42 वर्ष) के कब्जे से बिक्री हेतु रखी गई 18 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई।
जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1,440/-रूपये है। आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
*आरोपी का नाम*-
बिसाहू कंवर पिता मनोहर कंवर उम्र 42 वर्ष साकिन देवपुर,थाना अर्जुनी,जिला धमतरी (छ.ग.)
ग्राम शंकरदाह, चिकन सेंटर के सामने आरोपी नीलम साहू (22 वर्ष) के कब्जे से बिक्री हेतु रखी गई 24 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1,920/-रूपये है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत अपराध दर्ज कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई।
दोनों प्रकरणों में कुल 42 पाव देशी प्लेन शराब (अनुमानित मूल्य 3,360/- रूपये) जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।
*आरोपी का नाम*
नीलम साहू पिता सूरज साहू उम्र 22 वर्ष साकिन शंकरदाह,थाना-अर्जुनी, जिला धमतरी,(छ.ग.)
▪️*धमतरी पुलिस की अपील :* जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। आमजन से अपील है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।