-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

31 जुलाई को धमतरी आएंगी छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू, विभिन्न संस्थानों का करेंगी निरीक्षण

31 जुलाई को धमतरी आएंगी छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू, विभिन्न संस्थानों का करेंगी निरीक्षण
धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू 31 जुलाई 2026, शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर धमतरी पहुंचेंगी। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे जिले में महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से जुड़े विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण करेंगी तथा अधिकारियों के साथ आवश्यक समीक्षा भी करेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. साहू सुबह रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा धमतरी के लिए रवाना होंगी। पूर्वाह्न 11:30 बजे विश्राम गृह धमतरी पहुंचने के बाद दोपहर में सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करेंगी। इसके पश्चात जिला चिकित्सालय (सिविल अस्पताल) धमतरी का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा लेंगी।
शाम 5:00 बजे विश्राम गृह धमतरी में प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी, जिसमें वे मीडिया से चर्चा करेंगी। इसके बाद शाम 6:00 बजे सिहावा चौक स्थित आयोजन स्थल पर खेल उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे रात में रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
राज्य महिला आयोग के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां एवं समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT