-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा मोदी सरकार को बचाने का असफल प्रयास- कविता योगेश बाबर

शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा मोदी सरकार को बचाने का असफल प्रयास- कविता योगेश बाबर

जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर ने परीक्षा के पेपर लीक व देश की वर्तमान स्थिति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि वर्तमान मोदी सरकार ने देश वासियो का विश्वास खो दिया है और अब सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है आगे उन्होंने कहा कि किसी भी देश की वास्तविक स्थिति का आकलन उस देश की शिक्षा व्यवस्था पर निर्भर करता है और यदि उसमें ही कमी हो तो उस देश का युवा वर्ग हताश व निराश होकर उग्र कदम उठाने को मजबूर हो जाता है और वर्तमान में ऐसा ही हुआ बार बार पेपर लीक होना इसे गलती नहीं माना जाना चाहिए यह एक सुनियोजित व संगठित अपराध है जो मोदी सरकार के द्वारा किया गया है इसमें ग़रीब और मध्यम वर्ग के छात्र जो दिन रात मेहनत करके अपने सपनों को साकार करने अपना भविष्य संवारने की कोशिश करते हैं वो ऐसी घटनाओं से बहुत आहत होते हैं । मोदी सरकार की नीतियों व तानाशाही रवैये की वजह से देश का सिर्फ़ युवा ही नहीं बल्कि हर वर्ग चाहे वो किसान हो नौजवान हो या व्यापारी हो सभी लोग परेशान हैं लेकिन आज इन युवाओं ने इन्हें शांति पूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर ऐसा सबक सिखाया जिसकी इन्होंने कल्पना नहीं की थी । कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर अपनी बात अलग अलग मंचों पर रखी और छात्रों से लगातार अपना समर्थन भी दिया । 
     एक समय ऐसा भी था जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री जी ने रेल दुर्घटना होने पर तत्काल अपना इस्तीफ़ा दे दिया था उनसे किसी ने इस्तीफ़ा भी नहीं मांगा था लेकिन उन्होंने नैतिकता को सर्वोपरि मानते हुए इस्तीफ़ा दिया था आज धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा नैतिकता का इस्तीफ़ा नहीं बल्कि सरकार बचाने का एक क़दम माना जायेगा क्योंकि तमाम घटनाओं के घटने व छात्रों के ऊपर बर्बरता पूर्ण कार्यवाही होने के बाद नैतिकता नाम की चीज बाक़ी नहीं रह जाती है । ये तो बस एक शुरुवात है आने वाले समय में किसान जवान व्यापारी नौकरीपेश इन सभी वर्गों की बारी है जिसका हिसाब सरकार को देना होगा

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT