-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*धमतरी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,एसपी धमतरी भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश किए जारी*



▪️ 
▪️ *बेहतर कानून-व्यवस्था एवं प्रभावी पुलिसिंग के लिए थाना एवं चौकियों में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना*

▪️ *संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस नेतृत्व को मिली नई मजबूती, सहायक उप निरीक्षक के स्थान पर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई कमान*

जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय (भा.पु.से.) ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 8 निरीक्षकों के स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिसिंग को अधिक परिणामोन्मुख, उत्तरदायी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था का सुदृढ़ संधारण, गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा आमजन को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।

▪️ *स्थानांतरण आदेश के अनुसार*-: 
◆ निरीक्षक शरद ताम्रकार को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी अर्जुनी नियुक्त किया गया है।
◆ निरीक्षक अरुण साहू को थाना प्रभारी नगरी से थाना प्रभारी भखारा पदस्थ किया गया है।
◆ निरीक्षक उमेश पाटिल को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी सिहावा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
◆ निरीक्षक समीर तिवारी को रक्षित केंद्र धमतरी से चौकी प्रभारी बिरेझर नियुक्त किया गया है।
◆ निरीक्षक सन्नी दुबे को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी रुद्री पदस्थ किया गया है।
◆ निरीक्षक तापेश्वर नेताम को थाना प्रभारी भखारा से थाना प्रभारी नगरी की जिम्मेदारी दी गई है।
◆ निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी बोराई नियुक्त किया गया है।
◆ निरीक्षक चन्द्रकांत साहू को थाना प्रभारी अर्जुनी से थाना प्रभारी साइबर पदस्थ किया गया है।

विशेष उल्लेखनीय है कि जिन थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पूर्व से सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी प्रभारी के रूप में पदस्थ थे, वहां अब निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। इस निर्णय से पुलिस नेतृत्व को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संवेदनशील क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता, जनशिकायतों के त्वरित निराकरण एवं पुलिस की मैदानी कार्यवाही और अधिक प्रभावी होगी।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर क्षेत्र में सक्रिय एवं दृश्यमान पुलिसिंग सुनिश्चित करें। साथ ही नियमित पेट्रोलिंग, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर सतत निगरानी, अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद एवं विश्वास कायम रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

धमतरी पुलिस का यह प्रशासनिक फेरबदल जिले में सुदृढ़, पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग को नई दिशा प्रदान करेगा। निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना से पुलिस व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT