नगरी (धमतरी)। तहसील कार्यालय नगरी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज साक्षी ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। उनका कहना है कि तहसील कार्यालय में प्रतिदिन पूरे ब्लॉक से हजारों ग्रामीण नायब तहसीलदार, तहसीलदार, एसडीएम कार्यालय एवं न्यायालय संबंधी कार्यों के लिए पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
मनोज साक्षी ने बताया कि कार्यालय परिसर में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। सुबह से शाम तक अपने कार्यों के लिए इंतजार करने वाले लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने शौचालय की बदहाल स्थिति पर भी चिंता जताते हुए कहा कि महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय उपलब्ध नहीं हैं। परिसर में मौजूद एकमात्र मूत्रालय गंदगी से भरा हुआ है तथा पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण उसका उपयोग करना भी मुश्किल हो गया है। नियमित साफ-सफाई नहीं होने से लोगों को काफी असुविधा होती है।
इसके अलावा पार्किंग व्यवस्था को भी अव्यवस्थित बताते हुए उन्होंने कहा कि परिसर में बेतरतीब तरीके से खड़े दोपहिया वाहनों के कारण आवागमन बाधित होता है और शौचालय तक पहुंचने में भी दिक्कत होती है।
मनोज साक्षी ने प्रशासन से मांग की है कि एसडीएम कार्यालय के समीप खाली स्थान पर महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग नए शौचालयों का निर्माण कराया जाए तथा उनकी नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही परिसर में आरओ अथवा वॉटर कूलर की व्यवस्था कर लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने व्यवस्थित पार्किंग और पूरे परिसर की नियमित सफाई कराने की भी मांग की है।
उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय भले ही पुराना हो, लेकिन यहां आने वाली जनता को आधुनिक और सम्मानजनक सुविधाएं मिलनी चाहिए। यदि जल्द ही आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं की गईं तो कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।