-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

व्यापारी कैट प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ एसपी भावना पाण्डेय से की सौजन्य मुलाकात



व्यापारी हित, यातायात व्यवस्था एवं चलानी कार्रवाई सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, पुलिस-व्यापारी समन्वय मजबूत करने पर जोर

धमतरी। देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के धमतरी जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक (एसपी) भावना पाण्डेय से सौजन्य मुलाकात कर उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
प्रतिनिधिमंडल में कैट के जिलाध्यक्ष महेश जसूजा, कार्यकारी अध्यक्ष सलज अग्रवाल, रामू वाधवानी, उपाध्यक्ष सुरेश महावर, प्रमोद गुप्ता, धनराज लूनिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे।
मुलाकात के दौरान व्यापारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से शहर की यातायात व्यवस्था, चलानी कार्रवाई तथा व्यापारियों की समस्याओं एवं हितों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर एसपी भावना पाण्डेय ने धमतरी जिले के व्यापारियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और व्यापारिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।
कैट जिलाध्यक्ष महेश जसूजा ने भी व्यापारियों की ओर से पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक में आपसी तालमेल के साथ शहर की यातायात एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं व्यवस्थित बनाने पर सहमति बनी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT