-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

केजव्हील लगे ट्रैक्टरों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, तीन वाहन मालिकों पर जुर्माना


सड़कों को नुकसान पहुंचाने वाले केजव्हील सीवीसीका उपयोग नहीं करने की परिवहन अधिकारी ने की अपील
धमतरी, 25 जुलाई 2026। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग के परिवहन उड़नदस्ता ने सड़कों पर केजव्हील लगाकर ट्रैक्टर चलाने वालों के खिलाफ बीते दिन कार्रवाई की है। जांच के दौरान केजव्हील लगे तीन ट्रैक्टरों के मालिकों पर जुर्माना लगाया गया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से ऐसे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है, जो कृषि कार्य के अलावा सार्वजनिक सड़कों पर भी केजव्हील लगे ट्रैक्टरों का संचालन कर रहे हैं।
जिला परिवहन अधिकारी  शिव भगत रावटे ने बताया कि ट्रैक्टरों में लगाए जाने वाले केजव्हील सड़क की सतह को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करते हैं। इनके कारण पक्की सड़कों पर गहरे निशान और गड्ढे बनने लगते हैं, जिससे सड़क की गुणवत्ता और उम्र प्रभावित होती है। बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों पर पानी जमा होने से स्थिति और खराब हो जाती है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन में परेशानी के साथ दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है।
उन्होंने बताया कि केजव्हील का उपयोग मुख्य रूप से खेतों में कृषि कार्य के लिए किया जाता है, लेकिन सार्वजनिक एवं पक्की सड़कों पर इनका इस्तेमाल सड़क सुरक्षा और सड़क संरचना, दोनों के लिए नुकसानदायक है। केजव्हील के कारण सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों को भी असुविधा होती है और सड़क के किनारे की पटरी तथा पुल-पुलियों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

जिला परिवहन अधिकारी  रावटे ने ट्रैक्टर मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक सड़कों पर केजव्हील लगाकर ट्रैक्टर का संचालन न करें। उन्होंने कहा कि सड़कें सभी के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण सार्वजनिक संपत्ति हैं। इनके संरक्षण की जिम्मेदारी वाहन चालकों की भी है। उन्होंने वाहन मालिकों से नियमों का पालन करने और कृषि कार्य के लिए उपयोग किए जाने वाले केजव्हील को पक्की सड़कों पर न चलाने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच और कार्रवाई की जाएगी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT