-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

दो अलग-अलग टीमों ने पोढ़ीडीह और कोरगांव में दबिश देकर 34.150 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त 
धमतरी, 25 जुलाई 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की दो अलग-अलग विशेष टीमों ने दो स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान कुल 34.150 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त की गई।
पहली कार्रवाई ग्राम पोढ़ीडीह में
आबकारी उप निरीक्षक  निशांत साधु एवं विवेक कुमार दीवान के नेतृत्व में गठित टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम पोढ़ीडीह, थाना सिहावा में आरोपी शंकर लाल नेताम, पिता जयचंद नेताम के निवास पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 25.650 बल्क लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
दूसरी कार्रवाई ग्राम कोरगांव में
इसी तरह आबकारी उप निरीक्षक  आशीष ध्रुव एवं अजय कश्यप के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम कोरगांव, थाना मगरलोड में कार्रवाई की। यहां आरोपी संतोष कुमार, पिता स्वर्गीय चूलेराम, उम्र 38 वर्ष के कब्जे से 8.500 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध मदिरा के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतत निगरानी रखते हुए सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं जिला आबकारी अधिकारी  रोहित देवांगन ने कहा कि अवैध मदिरा के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT