-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

कलेक्टर ने अटल विहार योजना स्थलों का किया निरीक्षण, प्रस्तावित टाउन प्लानिंग योजना की तैयारियों का लिया जायजा


कलेक्टर ने अटल विहार योजना स्थलों का किया निरीक्षण, प्रस्तावित टाउन प्लानिंग योजना की तैयारियों का लिया जायजा
धमतरी, 23 जुलाई 2026।जिले में सुनियोजित शहरी विकास एवं नागरिकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ हाउसिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (सीजीएचआईडीबी) द्वारा प्रस्तावित टाउन प्लानिंग योजना की तैयारियों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने पोटियाडीह एवं खरटुली स्थित अटल विहार योजना के स्थलों का निरीक्षण कर प्रस्तावित विकास कार्यों की संभावनाओं का जायजा लिया।
  निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जयंत नाहटा, एसडीएम श्री पियूष तिवारी, छत्तीसगढ़ हाउसिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के कार्यपालन अभियंता श्री एन.टी. तंवर तथा बोर्ड के तकनीकी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों की टीम ने स्थल का विस्तृत निरीक्षण करते हुए भूमि की उपलब्धता, पहुंच मार्ग, जल निकासी व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं, आसपास के विकास की संभावनाओं तथा भविष्य की आवश्यकताओं का आकलन किया।

कलेक्टर  मिश्रा ने अधिकारियों से प्रस्तावित टाउन प्लानिंग योजना के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि योजना का प्रारूप तैयार करते समय दीर्घकालीन शहरी विकास की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी योजना तैयार की जाए, जिससे नागरिकों को सुव्यवस्थित आवासीय वातावरण के साथ-साथ सड़क, पेयजल, विद्युत, हरित क्षेत्र, सामुदायिक सुविधाएं एवं अन्य आवश्यक अधोसंरचनाएं एकीकृत रूप से उपलब्ध कराई जा सकें।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थल की भौगोलिक स्थिति, राजस्व अभिलेख, भूमि उपयोग, संपर्क मार्गों एवं भविष्य में विकसित किए जाने वाले आवासीय एवं सार्वजनिक उपयोग के क्षेत्रों पर भी विस्तार से चर्चा की। तकनीकी दल द्वारा प्रारंभिक सर्वेक्षण के आधार पर आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिन पर कलेक्टर ने समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि प्रस्तावित योजना के लिए आवश्यक सर्वेक्षण, तकनीकी परीक्षण एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करते हुए विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार किया जाए, ताकि आगामी चरणों में योजना को गति प्रदान की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण तथा नागरिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
   उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ हाउसिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा प्रस्तावित टाउन प्लानिंग योजना के माध्यम से जिले में सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शहरी विकास को बढ़ावा देने के साथ भविष्य की आवासीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बेहतर अधोसंरचना विकसित किए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT