-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

छत्तीसगढ़ में EWS 10% आरक्षण लागू करने की मांग, ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में EWS 10% आरक्षण लागू करने की मांग, ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जिला, भखारा और कुरूद तहसील ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग को आरक्षण का लाभ दिलाने की उठाई मांग
धमतरी।
जिला ब्राह्मण समाज धमतरी, तहसील ब्राह्मण समाज भखारा एवं तहसील ब्राह्मण समाज कुरूद के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण को छत्तीसगढ़ में शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर अविनाश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में 103वें संविधान संशोधन के तहत आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों के लिए शैक्षणिक संस्थानों एवं सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। देश के अधिकांश राज्यों में यह व्यवस्था लागू हो चुकी है, लेकिन छत्तीसगढ़ में अब तक इसका लाभ पात्र लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
तहसील ब्राह्मण समाज भखारा के सचिव सुनील तिवारी ने बताया कि EWS आरक्षण लागू नहीं होने से सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को शिक्षा और रोजगार में मिलने वाले संवैधानिक लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर EWS आरक्षण लागू करने की मांग की।
इस अवसर पर जिला ब्राह्मण समाज धमतरी के अध्यक्ष राकेश दीवान, उपाध्यक्ष मदन शर्मा, तहसील ब्राह्मण समाज भखारा के अध्यक्ष यशवंत शुक्ला, उपाध्यक्ष घनश्याम तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ. जगदीश्वर शर्मा, सचिव सुनील तिवारी, सोम दुबे, विनोद चौबे, भानु प्रताप तिवारी, तहसील ब्राह्मण समाज कुरूद के अध्यक्ष कमलेश तिवारी, पूर्व जिला महासचिव भूपेंद्र मिश्रा, शत्रुघ्न पांडे, लक्ष्मीकांत द्विवेदी सहित जिला एवं तहसील ब्राह्मण समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT