-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*GeM पोर्टल से शासकीय खरीदी में आएगी नई पारदर्शिता* *कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को दिए प्रभावी उपयोग के निर्देश* , *कार्यशाला में खरीदी प्रक्रिया की बारीकियों पर की गई चर्चा*


धमतरी 06 जुलाई 2026/ शासकीय खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और समयबद्ध बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गुरुवार को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर जिले के सभी विभागीय अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं प्रश्नोत्तर कार्यशाला आयोजित की। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में अधिकारियों को GeM पोर्टल के प्रभावी संचालन, नवीनतम प्रावधानों और व्यवहारिक उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर  इंदिरा देवहरी, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, महाप्रबंधक उद्योग  खांडेकर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 
कार्यशाला में GeM के अधिकृत प्रशिक्षक  राकेश तिवारी ने पोर्टल के माध्यम से शासकीय खरीदी के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं, तकनीकी चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला। विभिन्न यूज़ केस के माध्यम से अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया, विक्रेता चयन, मूल्य तुलना, ऑनलाइन ऑर्डर, भुगतान प्रक्रिया तथा रिकॉर्ड प्रबंधन की संपूर्ण जानकारी सरल एवं व्यवहारिक तरीके से समझाई गई। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।
विशेषज्ञों ने बताया कि GeM पोर्टल के माध्यम से खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होने से पारदर्शिता बढ़ती है, प्रतिस्पर्धी दरों पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध होती है तथा समय और सरकारी संसाधनों की बचत होती है। इससे प्रत्येक खरीदी का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है और जवाबदेही भी सुनिश्चित होती है।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभाग GeM पोर्टल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शासकीय खरीदी निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप GeM के माध्यम से ही की जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल खरीदी प्रणाली न केवल पारदर्शिता और गुणवत्ता को बढ़ावा देगी, बल्कि शासकीय कार्यों में गति और दक्षता भी सुनिश्चित करेगी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT