-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

नगरी में ताश से जुआ खेलते 04 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार,1.12 लाख रूपये की संपत्ति जब्त*



 
 *“जुआ खेलना पड़ा महंगा” - नगरी पुलिस ने 04 जुआरियों को दबोचा,12,500/- रूपये नगद सहित 04 मोटरसाइकिल जब्त*

▪️ *“जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जुआरियों पर शिकंजा”- नगरी पुलिस की कार्यवाही में 04 जुआरी गिरफ्तार, कुल 1,12,500/- रूपये का मशरूका जप्त*

पुलिस अधीक्षक धमतरी  भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार वैधानिक एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नगरी पुलिस को जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही में सफलता प्राप्त हुई।

थाना नगरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नगरी नगरनाला चारगांव रोड क्षेत्र में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। जिसकी सूचना पर नगरी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने मौके पर 04 जुआरियों को 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
▪️*गिरफ्तार जुआरियों के कब्जे से:*
नगदी रकम - 12,500/-रुपये 
04 नग मोटरसाइकिल – कीमत लगभग 1,00,000/-रूपये 
52 पत्ती ताश
कुल 1,12,500/-रूपये का मशरूका जप्त किया गया।
▪️ *गिरफ्तार जुआरियों का नाम*
*(01)* राजेश कुमार ध्रुव, पिता स्व. इंदल सिंह ध्रुव, वार्ड क्रमांक 07, नगरी
*(02)* भानु कुमार साहू, पिता रमेश कुमार साहू, वार्ड क्रमांक 04, नगरी
*(03)* भागवत यादव, पिता गणेशराम यादव, वार्ड क्रमांक 05, नगरी
*(04)* जयप्रकाश साहू, पिता गौरकुमार साहू, वार्ड क्रमांक 03, नगरी
जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। 

धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्यवाही जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अपने आसपास होने वाली अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT