-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*“अवैध शराब के कारोबार पर धमतरी पुलिस का प्रहार” - एसपी धमतरी के निर्देश पर सिटी कोतवाली एवं अर्जुनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*



 *“अवैध शराब के कारोबार पर धमतरी पुलिस का प्रहार” - एसपी धमतरी के निर्देश पर सिटी कोतवाली एवं अर्जुनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*
🔷 *“नशे के सौदागरों पर धमतरी पुलिस की सख्ती” - अवैध शराब बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, शराब व नगदी सहित 27,510/- की सामग्री जब्त*

🔷 *“शराब बेचोगे तो कार्यवाही तय”- अवैध शराब के विरुद्ध धमतरी पुलिस का जीरो टॉलरेंस अभियान लगातार जारी*

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने एवं शराब पीने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने वालों पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी एवं थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

🔹 *थाना सिटी कोतवाली धमतरी की कार्यवाही*
दिनांक 05.08.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिंधी समाज के शमशान घाट के सामने नहर नाका दानीटोला वार्ड धमतरी के पास एक व्यक्ति शराब की बिक्री कर रहा है की सुचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी दीव्यांशु सिंह, निवासी गोकुलपुर, धमतरी को अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते गवाहों के समक्ष पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 53 पौवा देशी शराब, कीमत 4,240/-रूपये, 01 नग मोबाइल फोन, कीमत 20,000/-रूपये तथा बिक्री रकम 1,760/- रूपये, कुल 26,000/- रूपये की सामग्री जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*आरोपी का नाम*
दीव्यांशु सिंह,पिता त्रिभुवन सिंह उम्र निवासी दुर्गा चौक, गोकुलपुर धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ.ग.)

🔹 *थाना अर्जुनी की कार्यवाही* 
थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिली की काटी तालाब सामुदायिक भवन के सामने राजीव नगर अछोटा में एक व्यक्ति शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर तत्काल अर्जुनी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी भूपेन्द्र देवांगन, निवासी राजीव नगर अछोटा, थाना अर्जुनी को अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 15 पौवा देशी शराब, कीमत 1,200/- रूपये एवं बिक्री रकम 310/-रूपये, कुल 1,510/-रूपये जब्त कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
*आरोपी का नाम*
भूपेन्द्र देवांगन पिता डेरहा राम देवांगन उम्र 35 वर्ष,निवासी राजीव नगर अछोटा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी(छ.ग.)

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब, नशे के कारोबार एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT