-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

18 वर्षों से अटूट आस्था: धमतरी, नगरी और भिलाई से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना


​धमतरी(हिंदुत्व टीवी )
 पवित्र सावन माह में भगवान भोलेनाथ के जयकारों से बुधवार को धमतरी शहर शिवमय हो उठा। धमतरी, नगरी एवं भिलाई के श्रद्धालुओं का विशाल कांवर यात्रा दल विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर, झारखंड) के लिए हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ रवाना हुआ। यह कांवर यात्रा दल पिछले 18 वर्षों से लगातार बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा कर आस्था की परंपरा को निरंतर निभा रहा है।

​यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया तथा यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की। इसके बाद श्रद्धालु रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से साउथ बिहार एक्सप्रेस द्वारा बिहार के सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। पूरे मार्ग में "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।

​सुल्तानगंज पहुंचने के बाद सभी शिवभक्त उत्तरवाहिनी गंगा में पवित्र स्नान कर कांवर में गंगाजल भरेंगे। इसके पश्चात वे लगभग 105 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा प्रारंभ कर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की जाएगी।
​श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम की कांवर यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। सच्ची श्रद्धा के साथ अर्पित किया गया गंगाजल भगवान शिव अवश्य स्वीकार करते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

​रवाना होने से पूर्व परिजनों, मित्रों एवं स्थानीय शिवभक्तों ने पुष्पवर्षा और शुभकामनाओं के साथ दल को भावभीनी विदाई दी।

​इस कांवर यात्रा दल में विनोद गिरी, सनन्दन सिंह (बाबू ), प्रदीप पाण्डेय, युवराज शर्मा, बाबा ठाकुर, कृष्णा दीवान , सुनील निर्मलकर, टिप्सी ठाकुर, विनय सिंह, आतिश देवांगन, नरेंद्र साहू, केदार साहू, सागर तिवारी, समर्थ नायडू, रमाकांत सिंह, परमेश्वर साहू, डोमू, केदार साहू सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हैं।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT