**रायपुर।** छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं डिजिटल रूप से प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आई.टी. सेल प्रकोष्ठ की द्वितीय कार्यकारिणी सूची जारी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष **डॉ. नीरेन्द्र साहू** की अनुशंसा पर आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक **द्वारिका साहू** द्वारा जारी सूची में युवा सामाजिक कार्यकर्ता **आदित्य साहू** को **प्रदेश सह प्रभारी** की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति संगठन द्वारा युवा नेतृत्व, तकनीकी दक्षता एवं समाज के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं पर व्यक्त किए गए विश्वास का प्रतीक मानी जा रही है। समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आदित्य साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं तथा विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में आई.टी. सेल प्रकोष्ठ संगठन की डिजिटल गतिविधियों को नई गति और नई पहचान प्रदान करेगा।
अपनी नियुक्ति पर आदित्य साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध