-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

मंदिर के सामने गड्ढा खुदाई से नाराज अखाड़ा समिति, कलेक्टर से स्थान बदलने की मांग

धमतरी। ग्राम अर्जुनी में जय बजरंग अखाड़ा समिति ने मंदिर परिसर के सामने सेड निर्माण के लिए की जा रही गड्ढा खुदाई को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। इस संबंध में समिति एवं ग्रामवासियों की ओर से कलेक्टर धमतरी को आवेदन सौंपकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

आवेदन में बताया गया है कि ग्राम अर्जुनी में जय बजरंग अखाड़ा समिति के प्रांगण के सामने बजरंग बली, शनिदेव एवं अखाड़ा देव जी का मंदिर स्थित है। समिति के अनुसार मंदिर के सामने ग्राम पंचायत द्वारा किसी कार्य के लिए गड्ढा खोदाई कराई गई है। समिति का आरोप है कि इस संबंध में समिति के सदस्यों को पहले कोई जानकारी नहीं दी गई। बाद में जानकारी मिलने पर पंचायत को इसकी सूचना दी गई, लेकिन आवेदन के अनुसार अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
समिति ने बताया कि मंदिर के सामने गड्ढा खोदे जाने से अखाड़ा समिति के सदस्यों के साथ-साथ ग्रामवासियों को भी पूजा-पाठ एवं खेलकूद गतिविधियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे मंदिर परिसर में होने वाले धार्मिक एवं अखाड़ा संबंधी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

समिति ने कलेक्टर से मांग की है कि मंदिर परिसर के सामने की गई गड्ढा खुदाई का कार्य तत्काल बंद कराया जाए तथा सेड निर्माण के लिए गड्ढा खोदाई को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि मंदिर परिसर में पूजा-पाठ और अखाड़ा गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

समिति एवं ग्रामवासियों ने प्रशासन से मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT