-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

कांवड़ यात्रा आस्था और समर्पण का प्रतीक: कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल,


रामगढ़ से कैलाश गुफा जा रहे कांवड़ यात्रियों का किया आत्मीय स्वागत, सुखद एवं सफल यात्रा की कामना,,,
सरगुजा/उदयपुर, दिनांक 21 अगस्त 2026 पावन श्रावण मास के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में रामगढ़ से कैलाश गुफा की ओर कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी ने आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रियों से मुलाकात कर उनकी यात्रा के संबंध में जानकारी ली तथा सभी को मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

छत्तीसगढ़ पर्यटन, संस्कृति,
मंत्री राजेश अग्रवाल जी ने कहा कि श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, भक्ति, तपस्या और समर्पण की यात्रा है। भगवान शिव के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था इस यात्रा में दिखाई देती है। कांवड़ यात्री कठिन परिस्थितियों में भी श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनी यात्रा पूरी करते हैं।

उन्होंने कांवड़ यात्रियों का स्वागत करते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद, सुरक्षित एवं सफल होने की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ सभी कांवड़ यात्रियों पर अपनी कृपा बनाए रखें और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें।

 *श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह* 

रामगढ़ से कैलाश गुफा की ओर बढ़ रहे कांवड़ यात्रियों में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ आगे बढ़ रहे हैं। कांवड़ यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत और सेवा-सत्कार भी किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक यात्राएं समाज में भाईचारे, सेवा, सद्भाव और एकजुटता की भावना को मजबूत करती हैं। कांवड़ यात्रियों की सेवा करना और उनका उत्साह बढ़ाना भी भगवान शिव की भक्ति का एक रूप है।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने, अनुशासन बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की।

कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण में ‘हर हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ यात्रियों ने भी आत्मीय स्वागत एवं शुभकामनाओं के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT