-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*जुआरियों पर धमतरी पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक- राठी गोदाम के पास जुआ खेलते 06 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार*




🔷 *काट-पत्ती जुआ के फड़ पर कोतवाली पुलिस की दबिश - 55,650 नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद*

🔷 *एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस - जुआरियों में मचा हड़कंप*
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने जालमपुर स्थित राठी गोदाम के पास जुआ खेल रहे 06 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं जुआ फड़ से 55,650/-रूपये नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर तत्काल दबिश थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जालमपुर स्थित राठी गोदाम के सामने कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर “काट-पत्ती” जुआ खेल रहे हैं।

सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर जुआ खेल रहे व्यक्तियों को दबोच लिया। मौके पर 06 आरोपी जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 55,650/-रूपये नगद तथा 52 पत्ती ताश बरामद कर विधिवत जब्त की गई।

आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 211/26, धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार जुआरियों का विवरण*
*(01)* सतीश अहमद, पिता सलीम, उम्र 26 वर्ष, निवासी मकेश्वर वार्ड, धमतरी।
*(02)* गोपाल साहू, पिता मंगल, उम्र 32 वर्ष, निवासी इतवारी बाजार, धमतरी।
*(03)* दीपक केसरिया, पिता चन्द्रहास, उम्र 26 वर्ष, निवासी महंत घासीदास वार्ड, धमतरी।
*(04)* अजमद हुसैन, पिता मेहरी हसन, उम्र 35 वर्ष, निवासी बड़े मस्जिद, धमतरी।
*(05)* सुनील मेश्राम, पिता धरम सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी रामसागर पारा, धमतरी।
*(06)* दुर्गेश्वर, पिता बुधराम सोनी, उम्र 35 वर्ष, निवासी पोस्ट ऑफिस वार्ड, धमतरी।

▪️*जब्त मशरूका*
▪️ नगदी रकम - 55,650/-रूपये 
▪️ 52 पत्ती ताश 

▪️*धमतरी पुलिस का स्पष्ट संदेश*
धमतरी पुलिस द्वारा जिले में जुआ-सट्टा एवं सभी प्रकार की अवैध व असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया गया है। पुलिस की ऐसी गतिविधियों पर लगातार निगरानी है और सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

धमतरी पुलिस का संदेश स्पष्ट है - अवैध गतिविधियों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं। कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT