*
आगामी *शारदीय नवरात्रि* की तैयारियों को लेकर *बेलरगांव* में *नव दुर्गा एवं विजयादशमी महोत्सव समिति* की बैठक आयोजित की गई दंतेश्वरी मंदिर के प्रांगण में। जिसमें बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
*नई कार्यकारिणी का गठन*
समिति के सदस्यों ने आपसी सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया:
- *अध्यक्ष - मौर्यध्वज सेन*
- *सचिव - ओमप्रकाश देवांगन*
- *कोषाध्यक्ष - लिलेश प्रजापति*
- *सहसचिव - केशर यादव*
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का तिलक लगाकर के स्वागत किया गया।
*धूमधाम से मनाया जाएगा दुर्गा उत्सव*
नवनियुक्त *अध्यक्ष मौर्यध्वज सेन* ने कहा,
"पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी बेलरगांव में दुर्गा पूजा और विजयादशमी महोत्सव को पूरे हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से भव्य आयोजन किया जाएगा। मां दुर्गा के आशीर्वाद से हमारा गांव सुखी और समृद्ध रहे।"
*कोषाध्यक्ष लिलेश प्रजापति वं सचिव ओमप्रकाश देवांगन* ने बताया कि जल्द ही दुर्गा पंडाल निर्माण, मूर्ति स्थापना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
बैठक में गांव के प्रमुख ग्राम पटेल अमरसिंह पटेल, ग्राम समिति अध्यक्ष लिलबंर साहू, ग्राम समिति सचिव उमेंद्र दीवान, कोषाध्यक्ष खिरभान पवार, सहसचिव गिरधारी देवांगन, उपाध्यक्ष उमेश साहु, शेखर आडील पोखराज कश्यप,टीकेशवर देवांगन भोला बंजारे,हुमिंत लिमजा,पूर्व ग्राम समिति अध्यक्ष भुषण भारती,चमरू साहू, टेकराम देवांगन, जगेंद्र प्रजापति, जितेन्द्र प्रजापति, अशकरण पटेल,लोकेश देवांगन,भुवनदास मानिकपुरी, उमेश देवांगन, रजंनीकांत देवांगन, रामजी यादव,पवन पटेल,मेघु नेताम, सुरेश कोर्राम,नोमलाल देवांगन, कुलदीप देवांगन, सुरेश कुलदीप सहित समिति के अन्य सदस्य, युवा और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।