-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

बोड़रा में तीन दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 2 से 4 अक्टूबर तक गूंजेगा प्रभु श्रीराम का जयघोष—झांकी व गायन मंडलियों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार


2 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे होगा शुभारंभ, 3 और 4 अक्टूबर को 5-5 मंडलियों की प्रस्तुतियां; 4 अक्टूबर को हवन-पूजन के बाद होगा पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह
धमतरी। जिले के ग्राम बोड़रा (स) में श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ त्रि-दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामवासियों एवं ग्राम पंचायत बोड़रा (स) के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न रामधुनी मंडलियां हिस्सा लेंगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में भगवान श्रीराम के भजनों, रामधुनी, झांकी और धार्मिक प्रस्तुतियों से गांव का वातावरण भक्तिमय रहेगा।
आयोजन समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार रामधुनी प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं उद्घाटन 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। इसी दिन रामधुनी प्रतियोगिता का विधिवत प्रारंभ होगा। इसके बाद 3 अक्टूबर, शनिवार को 5 रामधुनी मंडलियों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी, जबकि प्रतियोगिता के तीसरे एवं अंतिम दिन 4 अक्टूबर, रविवार को 5 मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी।
झांकी और गायन मंडलियों के लिए आकर्षक पुरस्कार
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली झांकी मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम से लेकर पंचम स्थान तक पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम पुरस्कार 3001 रुपये, द्वितीय 2501 रुपये, तृतीय 2001 रुपये, चतुर्थ 1501 रुपये तथा पंचम पुरस्कार 1001 रुपये रखा गया है।
इसी तरह गायन मंडली के लिए भी पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मंडली को 1501 रुपये तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली मंडली को 1001 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
आयोजन में शामिल होने वाली मंडलियों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रत्येक मंडली को 2501 रुपये का सात्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रवेश शुल्क 201 रुपये निर्धारित किया गया है।
4 अक्टूबर को हवन-पूजन और पुरस्कार वितरण
रामधुनी प्रतियोगिता के अंतिम दिन 4 अक्टूबर 2026, रविवार को शाम 5 बजे हवन एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात अतिथियों एवं आयोजन समिति की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मंडलियों को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रामधुनी प्रतियोगिता का आनंद लेने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
आयोजन समिति की ओर से क्षेत्रवासियों को आमंत्रित करते हुए कहा गया है कि तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन में सहभागी बनकर भगवान श्रीराम के भक्ति रस में शामिल हों और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
आयोजक/विनीत : समस्त ग्रामवासी एवं ग्राम पंचायत बोड़रा (स), जिला धमतरी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT