-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

हल्बा में 42 गांवों का विशाल जनसम्मेलन, क्षेत्रीय महाविद्यालय संघर्ष समिति का गठन




हल्बा, विकासखंड चारामा, जिला कांकेर।
क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार एवं महाविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर ग्राम हल्बा में 42 गांवों के ग्राम प्रमुखों, सरपंचों, उपसरपंचों, पटेलों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्य नागरिकों की विशाल क्षेत्रीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में धमतरी, कांकेर एवं भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े ग्रामीण प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
बैठक में क्षेत्र के विकास, शिक्षा एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी गांवों का संगठित एवं एकजुट होकर प्रयास करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सर्वसम्मति से “क्षेत्रीय महाविद्यालय संघर्ष समिति” का गठन किया गया।

बैठक में यह प्रमुखता से सामने आया कि क्षेत्र के अनेक गांव भौगोलिक रूप से दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्र में स्थित हैं। यहां के विद्यार्थियों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ता है। आवागमन की कठिनाइयों एवं आर्थिक परिस्थितियों के कारण अनेक विद्यार्थी आगे की शिक्षा जारी नहीं रख पाते। ऐसे में क्षेत्र में महाविद्यालय की स्थापना को समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इसके लिए संगठित एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रयास करने का संकल्प लिया।

बैठक की अध्यक्षता आदरणीय  विक्रम सोरी ने की तथा सभापति  नथियाराम सोरी के सानिध्य में समिति के गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई। उपस्थित 42 गांवों के प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी

संरक्षक मंडल

-  कृष्णा सलाम
-  राधेश्याम पाल
-  रामेश्वर टांडिया
-  राजेन्द्र सोरी
-  अरविन्द मरकाम
-  आनन्द सिंह मरकाम
-  बंशी नेताम
-  संजय कुमार उयके

सभापति –  नाथियाराम सोरी
अध्यक्ष –  नारायण सिन्हा
महिल अध्यक्ष –  सुशीला ताराम

उपाध्यक्ष –  जीवन कोरेटी
उपाध्यक्ष –  शरण सोरी
महिला उपाध्यक्ष –  टिकेश्वरी सोरी
महिला उपाध्यक्ष –  दीपिका मंडावी

कोषाध्यक्ष –  रमेश कुमार संचेती
उप कोषाध्यक्ष –  मेघराज संचेती
महासचिव –  महंत टांडिया
सचिव –  गेंद कुमार नेताम

सलाहकार –  देवकुमार नेताम,  बलराम भंडावी, श्री मारवन भंडावी,  राधेलाल सिन्हा, श्री रामरखी कुंजाम,  कुंदन सोरी, श्री प्रित्तेन साहू, श्री विष्णु कोर्राम,  विक्रम सोरी एवं श्री हेमंत कुमार कुंजाम।

प्रवक्ता –  चन्द्रहास जैन, श्री कांशीराम जैन एवं श्री दिनेश सोरी

मीडिया प्रभारी –  दिनेश कुमार सोरी, श्री हीरा सिन्हा एवं श्री देवेश जैन

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह समिति केवल महाविद्यालय की मांग तक सीमित न रहकर क्षेत्र की शिक्षा, विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों को संगठित रूप से शासन-प्रशासन के समक्ष रखने का कार्य करेगी।

समिति का प्रमुख उद्देश्य 42 गांवों को एकजुट कर क्षेत्रीय विकास के लिए सामूहिक एवं लोकतांत्रिक प्रयास करना तथा हल्बा क्षेत्र में महाविद्यालय की स्थापना के लिए प्रभावी पहल करना है।

कार्यक्रम के अंत में पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष आदरणीय  अरुण मरकाम ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रमुखों, वरिष्ठजनों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया तथा सभा के समापन की घोषणा की।

क्षेत्रीय महाविद्यालय संघर्ष समिति
ग्राम हल्बा, विकासखंड चारामा, जिला कांकेर (छत्तीसगढ़)

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT