-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

मरीज को समय पर मिला प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा, वर्तमान में पूर्णतः स्वस्थ


मरीज के परिजनों द्वारा 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किए बिना स्वयं मरीज को खटिया के माध्यम से नदी पार करायी 

बारिश के दौरान आवागमन में आ रही समस्या के समाधान के लिए पुल निर्माण की मांग

स्वास्थ्य विभाग ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित खबर की तथ्यात्मक जानकारी लेलें 

धमतरी, 12 सितंबर 2026। सोशल मीडिया एवं कुछ माध्यमों में ग्राम पंचायत लटियारा के आश्रित ग्राम चर्रा (कछारपारा) निवासी एक मरीज को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध नहीं होने संबंधी प्रसारित खबर को स्वास्थ्य विभाग एवं ग्राम पंचायत लटियारा ने वास्तविक स्थिति से परे बताया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मामले की वस्तुस्थिति स्पष्ट करते हुए बताया गया है कि मरीज को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने पर आवश्यक जांच एवं उपचार भी किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चर्रा निवासी गोपेश पटेल, उम्र लगभग 35-37 वर्ष, को उल्टी-दस्त एवं बुखार की शिकायत हुई थी। इसकी जानकारी मिलते ही गांव की मितानिन द्वारा तत्काल मरीज की जांच कर प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इसके पश्चात 12 सितंबर 2026 को मरीज के परिजनों द्वारा 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किए बिना स्वयं मरीज को खटिया के माध्यम से नदी पार कर उप स्वास्थ्य केन्द्र हिरीडीह ले जाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हिरीडीह मार्ग से एम्बुलेंस सेवा के पहुंचने की सुविधा उपलब्ध है।

उप स्वास्थ्य केन्द्र हिरीडीह पहुंचने पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा तत्परता से मरीज की चिकित्सकीय जांच की गई। मरीज की मलेरिया स्लाइड तैयार कर जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव रही। इसके साथ ही मरीज को ओआरएस घोल एवं आवश्यक चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया गया। उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ के बाद मरीज को घर भेज दिया गया। वर्तमान में मरीज की स्थिति सामान्य है और वह स्वस्थ है।

खंड चिकित्सा अधिकारी, नगरी ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मैदानी अमले के माध्यम से सतत निगरानी की जाती है। किसी भी आकस्मिक स्वास्थ्य आवश्यकता की स्थिति में नागरिकों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं 108 एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए आवश्यक समन्वय किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने भी बताई वास्तविक स्थिति

ग्राम पंचायत लटियारा के सरपंच  रूपेश कुमार ध्रुव तथा स्थानीय ग्रामीणों  चंदन पटेल,  दीपक कुमार,  यशवंत मरकाम,  राजेन्द्र कुमार,  मनोज कुमार आदि ने लिखित रूप से स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीज को समय पर उपचार एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया था। ग्रामीणों के अनुसार स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही अथवा उपचार नहीं मिलने संबंधी दावा वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाता।

ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य समस्या बारिश के दौरान नदी/नाले पर पुल नहीं होने के कारण आवागमन बाधित होने की है। बरसात के समय जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई होती है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा संबंधित प्रशासन के समक्ष पुल निर्माण की मांग रखी गई है।

प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, आवागमन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय किया जा रहा है। दुर्गम एवं वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
  स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित किसी भी सूचना को प्रसारित करने से पूर्व संबंधित विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन से तथ्यात्मक पुष्टि अवश्य करें, ताकि अपुष्ट अथवा भ्रामक जानकारी से आमजन में अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।स्वास्थ्य विभाग जिले के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT