-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*घर में घुसकर लाठी-डंडों से परिवार पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल*



 

 *मोबाइल पर बातचीत एवं मैसेज करने के विवाद में घर में घुसकर की मारपीट, घटना में प्रयुक्त डंडे व छाता जब्त*

 *एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में करेलीबड़ी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर*

पुलिस अधीक्षक धमतरी  भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड पुलिस ने घर में जबरन घुसकर परिवार के सदस्यों से लाठी-डंडों एवं छाता से मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

*घटना का विवरण*
प्रार्थी नारद लहरे, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम धौराभाटा ने चौकी करेलीबड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22 अगस्त 2026 की रात्रि करीब 08:30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के पूरन महिलांगे, टोमन महिलांगे एवं दाऊ लाल महिलांगे एक राय होकर लाठी-डंडा लेकर जबरन उसके घर में घुस आए।

आरोपियों ने प्रार्थी के पुत्र द्वारा मोबाइल पर बातचीत एवं मैसेज करने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी, उसके पुत्रों एवं पत्नी के साथ लाठी-डंडों एवं छाता से मारपीट की। मारपीट में प्रार्थी के सिर में चोट आई।
जिसकी रिपोर्ट पर तत्काल थाना मगरलोड, चौकी करेलीबड़ी में अपराध क्रमांक 150/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 331(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

▪️*पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं जब्ती*
विवेचना के दौरान चौकी प्रभारी एवं पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग लकड़ी के डंडे एवं 01 नग छाता गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किया गया।
अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

*▪️गिरफ्तार आरोपियों का पूरा विवरण*
*(01)* पूरन महिलांगे
पिता - दाऊ लाल महिलांगे
उम्र - 29 वर्ष
निवासी - ग्राम धौराभाटा, वार्ड क्रमांक 04, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)

*(02)* टोमन महिलांगे
पिता - दाऊ लाल महिलांगे
उम्र - 24 वर्ष
निवासी - ग्राम धौराभाटा, वार्ड क्रमांक 04, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)

*(03)* दाऊ लाल महिलांगे
पिता - स्व. भाऊ राम महिलांगे
उम्र - 60 वर्ष
निवासी - ग्राम धौराभाटा, वार्ड क्रमांक 04, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)

धमतरी पुलिस द्वारा जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही का अभियान लगातार जारी है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT