हरिश्चंद्र चक्रधारी लगातार दूसरी बार निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित, नई कार्यकारिणी को मिली जिम्मेदारी
धमतरी, 22 सितंबर 2026। जिला कुम्हार समाज धमतरी के सामाजिक संगठन का निर्वाचन कार्यक्रम निर्विरोध एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। संगठन के प्रबंधक प्रमुख श्री जामवंत चक्रधारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कुम्हार समाज की निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 9 सितंबर 2026 से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी, जिसकी अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026 निर्धारित थी।
जिला अध्यक्ष पद के लिए हरिश्चंद्र चक्रधारी का नामांकन प्राप्त हुआ। निर्धारित समय-सीमा के भीतर अध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके चलते संगठन ने सर्वसम्मति से हरिश्चंद्र चक्रधारी को लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।
जिला सामाजिक संगठन द्वारा निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने जाने पर हरिश्चंद्र चक्रधारी को समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस निर्वाचन को समाज की एकता और आपसी समन्वय का परिचायक बताया गया।
नई कार्यकारिणी में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
निर्वाचन कार्यक्रम के दौरान संगठन के विभिन्न पदों पर भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विजेंद्र चक्रधारी, भाटागांव कुरूद को लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
वहीं पूर्व में सह सचिव के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके श्री रामचरण चक्रधारी, शांति कॉलोनी धमतरी को जिला सचिव नियुक्त किया गया। इसके साथ ही संदीप चक्रधारी को जिला सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित
निर्वाचन कार्यक्रम में समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, तहसील अध्यक्ष, पूर्व पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनमें लालाराम चक्रधारी, प्रबंधक सदस्य मांगीलाल चक्रधारी, राज किशोर चक्रधारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष साकरा रामाश्रय चक्रधारी, पूर्व जिला सचिव रामपुर भखारा शिवेंद्र चक्रधारी, पूर्व जिला सचिव कोलीयारी धमतरी, रामजीत चक्रधारी, कुरूद तहसील अध्यक्ष, महेंद्र चक्रधारी, तहसील अध्यक्ष धमतरी सहित समाज के अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।
इसके अलावा सुखलाल चक्रधारी, हलचलपुर भखारा, बुद्ध सेन चक्रधारी, रमेश चक्रधारी, श्री योगेश चक्रधारी, श्री लोकेश चक्रधारी, श्री धनीराम चक्रधारी, गोवर्धन चक्रधारी, राजकुमार चक्रधारी, समयलाल चक्रधारी, पवन कुमार चक्रधारी, राममिलन चक्रधारी, रज्जू प्रजापति, यमुना चक्रधारी सहित विभिन्न तहसीलों से समाज के प्रमुख जन उपस्थित रहे।
सभी की उपस्थिति में निर्वाचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। निर्विरोध निर्वाचन के माध्यम से समाज ने एकता, आपसी विश्वास और संगठनात्मक समन्वय का संदेश दिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के हित में कार्य करने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही।