-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*लगभग दो वर्षों से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार* *बस्तर पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय में पेश किया गया आरोपी*

*लगभग दो वर्षों से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार*
 *बस्तर पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय में पेश किया गया आरोपी*
*जगदलपुर।* पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर जिले में लंबित स्थायी वारंटों की तामिली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना बस्तर पुलिस ने लगभग दो वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

गिरफ्तार वारंटी का नाम हिमांशु कुमार टांक पिता दिनेश कुमार टांक उम्र 39 वर्ष, मकान नंबर 80, वार्ड नंबर 05 सब्जी विक्रेता (संचालक सब्जी दुकान) ग्राम कोलचुर परचनपाल, थाना बस्तर, जिला बस्तर है। आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय जगदलपुर से प्रकरण क्रमांक 196/2018 धारा 138 एनआई एक्ट एवं परि. प्रकरण क्रमांक 57/2020 धारा 138 एनआई एक्ट में स्थायी गिरफ्तारी वारंट प्राप्त हुआ था।

उक्त वारंटी लगातार 02 वर्षों से फरार रहने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के दिशा-निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में वारंटी की पता तलाश हेतु मुखबिर लगाई गई थी। मुखबिर सूचना के आधार पर आज दिनांक 22.09.2026 को थाना प्रभारी बस्तर निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम बनाकर हमराह स्टाफ रवाना किया गया, जिसने आरोपी हिमांशु कुमार टांक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जगदलपुर के समक्ष पेश किया गया है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बस्तर निरीक्षक संतोष सिंह, उप निरीक्षक अरूण कुमार सिन्हा, प्रधान आरक्षक 1088 ओंकार नाथ पात्र, आरक्षक 559 सुरेश कुमार बघेल का विशेष योगदान रहा।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT