-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*एसपी धमतरी के निर्देश पर "ऑपरेशन निश्चय" के तहत धमतरी पुलिस की मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा)के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही*



▪️
▪️ *कुरूद में 21.51 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ 03 आरोपीगण को कुरुद पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार*

▪️ *हेरोइन(चट्टा) नगदी, 02 मोटरसाइकिल एवं 04 मोबाइल सहित कुल 3.65 लाख रूपये का मशरूका जब्त*

▪️ *इन्वेन्चर स्कूल तिराहा, मेघा रोड पर ग्राहकों की तलाश करते पकड़े गए आरोपीगण*

▪️ *तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल*

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत धमतरी पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डी.सी. पटेल एवं एसडीओपी कुरूद  रागिनी मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कुरूद पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) की अवैध बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त 03 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21.51 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित कुल 3,65,000/- रूपये कीमत का मशरूका जब्त किया है।

▪️*मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही*
दिनांक 19 सितंबर 2026 को शाम करीब 18:20 बजे थाना कुरूद पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इन्वेन्चर स्कूल तिराहा, मेघा रोड कुरूद के पास कुछ युवक अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) अपने पास रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।

▪️सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में मौके पर मौजूद तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 21.51 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।

▪️*गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण*
*(01)* घनश्याम सिन्हा उर्फ घनसु सिन्हा, पिता विनोद सिन्हा, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06, कलार पारा कुरूद, थाना कुरूद, जिला धमतरी।

*(02)* ढालेन्द्र रजक उर्फ बाउ, पिता स्व. भागवत रजक, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 32, नयापारा धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी।
*(03)* सूरज रजक, पिता गजानंद रजक, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 32, नयापारा, बजरंग चौक धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी।

▪️*जब्त मशरूका - कुल कीमत* 3,65,000/-रूपये 
▪️ हेरोइन (चिट्टा) - 21.51 ग्राम, अनुमानित बाजार मूल्य 1,02,000/-रूपये 
▪️ नगद राशि - 8,000/-रूपये 
▪️ मोटरसाइकिल - 02 नग, कीमत 1,60,000/-रूपये 
▪️ मोबाइल फोन - 04 नग, कीमत 95,000/-रूपये 

▪️थाना कुरूद पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 306/2026, धारा 21(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
"नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान रहेगा जारी"

▪️धमतरी पुलिस द्वारा “ऑपरेशन निश्चय” के तहत जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है तथा अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

▪️धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में मादक पदार्थों की बिक्री अथवा तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। नशे के विरुद्ध इस अभियान में आमजन की सहभागिता अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण है।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT