-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*राहत शिविरों में पहुंचीं जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप, प्रभावित परिवारों से ली स्थिति की जानकारी*


*बस्तर।* बाढ़ और लगातार बारिश से प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लेने जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने खैरगुड़ा राहत शिविर एवं मधोता माटापारा राहत शिविर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने शिविर में रह रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और भोजन, पेयजल, रहने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों के साथ बैठकर भोजन भी किया। शंकुतला कश्यप ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से राहत शिविरों में व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने तथा जरूरत के अनुसार प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जलभराव वाले और असुरक्षित मकानों में न रहें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT