-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 पाव देशी शराब जब्त


अर्जुनी में आरोपी सौरभ बंजारे गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज

धमतरी। शुष्क दिवस के अवसर पर अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने ग्राम अर्जुनी, थाना अर्जुनी में बड़ी कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी  रोहित देवांगन के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण तथा आबकारी उपनिरीक्षक श्री निशांत साधु के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी सौरभ बंजारे के निवास पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर से 50 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद कर जब्त की गई। मामले में आरोपी सौरभ बंजारे के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के अभियान का हिस्सा है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक विवेक दीवान, आबकारी मुख्य आरक्षक मुरलीधर सोनी, आबकारी आरक्षक भूषण वर्मा, राज किशोर कुर्रे तथा महिला आरक्षक मेघा सिन्हा और श्रुति साहू का सक्रिय योगदान रहा।

जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल विभाग को सूचना दें।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT