-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

चन्दूलाल चन्द्राकर फिर बने छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक


सर्वसम्मति से हुआ चयन, पदाधिकारियों ने जताया विश्वास
धमतरी। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की जिला इकाई धमतरी के जिला संयोजक पद पर चन्दूलाल चन्द्राकर को पुनः सर्वसम्मति से चुना गया। शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को गंगरेल स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में फेडरेशन के पांच प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय महासचिव चंद्रशेखर तिवारी ने जिला संयोजक पद के लिए नाम प्रस्तावित करने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान गोपाल शर्मा ने चन्दूलाल चन्द्राकर का नाम प्रस्तावित किया, जबकि दयालु राम साहू ने उनके नाम का अनुमोदन किया। उपस्थित पदाधिकारियों, विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रांताध्यक्षों, जिलाध्यक्षों एवं ब्लॉक संयोजकों ने हाथ उठाकर और नारे लगाकर उनके नाम पर सर्वसम्मति से समर्थन जताया।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने चन्दूलाल चन्द्राकर के पूर्व कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने फेडरेशन के विभिन्न कार्यक्रमों को सभी संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर सफलतापूर्वक संपन्न कराया। उनके नेतृत्व और सभी को साथ लेकर चलने की कार्यशैली पर विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में प्रांत से चंद्रशेखर तिवारी, पंकज पांडेय, संतोष वर्मा, मनोज साहू एवं आलोक मिश्रा सहित जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और ब्लॉक संयोजक उपस्थित रहे। सभी ने चन्दूलाल चन्द्राकर को पुनः जिला संयोजक चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जारीकर्ता: खुमान सिंह ठाकुर, जिला प्रवक्ता, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला धमतरी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT