-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

डोमा , धमतरी में आबकारी विभाग की अवैध मदिरा बिक्री पर बड़ी कार्यवाही। कुल 20पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार


जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी  रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में प्राप्त मदिरा विक्रय के सूचना के आधार पर ग्राम डोमा थाना भखारा में आरोपी नागेंद्र मरकाम पिता रामनारायण के द्वारा मदिरा विक्रय किया जाना पाया निवास पर विधिवत् रूप से दबिश दी गई।
कार्यवाही के दौरान आरोपी के निवास से 20 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त की गई। उक्त प्रकरण में नागेंद्र मरकाम के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख)के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक  आशीष ध्रुव,  अजय राज कश्यप , मुरली सोनी मुख्य आरक्षक का सराहनीय योगदान रहा।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है एवं आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT