-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

*हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा - 2 बालिग आरोपी गिरफ्तार, 2 विधि से संघर्षरत बालक संरक्षण में*



▪️
▪️ *मानव वन मोड़ पर लूट की वारदात का खुलासा - लूटी गई नकदी, मोबाइल, चाकू व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद*

▪️*एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही - लूटकांड में शामिल चार आरोपियों तक पहुंची रुद्री पुलिस,बालिग आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल*

 पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन एवं राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। 
इसी क्रम में थाना रुद्री पुलिस ने हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मामले में संलिप्त 4 आरोपियों को अभिरक्षा में लेने में सफलता प्राप्त की है। इनमें 2 बालिग आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि 2 विधि से संघर्षरत बालकों को संरक्षण में लिया गया है।

▪️रास्ता रोककर हथियार दिखाया, जान से मारने की धमकी देकर की लूट
प्रार्थी ढालसिंग नेताम, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम खिरकीटोला, धमतरी ने थाना रुद्री में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 07.09.2026 को शाम लगभग 6:45 बजे मानव वन के आगे तालाब मोड़ के पास दो मोटरसाइकलों में सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी तथा उसकी जेब में रखे 6,000)-रूपये नगद एवं VIVO कंपनी का मोबाइल फोन, कुल जुमला कीमत लगभग 16,000/- रूपये, लूटकर फरार हो गए।

▪️*साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस*

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रुद्री में धारा 309(6), 351(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 
एसपी धमतरी के निर्देशन में रूद्री पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं उपलब्ध साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

संदेही व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई। इसके पश्चात कार्यपालिक दंडाधिकारी (तहसीलदार) के समक्ष विधिवत शिनाख्तगी की कार्यवाही कराई गई।

▪️*लूटी गई रकम, मोबाइल, चाकू और वाहन बरामद*
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, VIVO मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त चाकू तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं स्कूटी को गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किया है।

घटना में हथियार के प्रयोग एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 310(2), 311 BNS तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

*गिरफ्तार बालिग आरोपीगण का नाम*
*(01)* निशांत उर्फ दीपू ध्रुव, पिता राजकुमार ध्रुव, उम्र 23 वर्ष, निवासी दानीटोला साहुपारा,थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी।

*(02)* भरत यादव, पिता राधेश्याम यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी दानीटोला महिमासागर वार्ड, थाना सिटी कोतवाली,जिला धमतरी।

प्रकरण में संलिप्त 02 विधि से संघर्षरत बालकों को नियमानुसार संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई है।

पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों बालिग आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।
धमतरी पुलिस द्वारा जिले में लूट, डकैती, हथियारबाजी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को दें।

अपराध और अपराधियों के विरुद्ध धमतरी पुलिस की सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT