17 सितंबर को हर घर में दीपक जलाएं—अरुण सार्वा; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करने की अपील
धमतरीं।
धमतरीं विधानसभा के ग्राम परेवाडीह में शनिवार को विकास कार्यों एवं धार्मिक आयोजन का कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस दौरान 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन ग्राम पंचायत भवन तथा 10 लाख रुपये की लागत से मंडल पारा में बनने वाले टीना शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। दोनों विकास कार्यों की कुल लागत 30 लाख रुपये है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामू रोहरा, महापौर रहे, जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी भूमेश साहू, जनपद सदस्य योगेश मार्कण्डे एवं सरपंच नारद साहू उपस्थित रहे।
इस अवसर पर तीजा के पावन पर्व के उपलक्ष्य में राम सप्ताह कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की।
मुख्य अतिथि रामू रोहरा ने कहा कि ग्राम पंचायत भवन और टीना शेड जैसे विकास कार्य ग्रामीणों की आवश्यकताओं से सीधे जुड़े हैं। पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को पंचायत संबंधी कार्यों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं टीना शेड सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।
अध्यक्षता कर रहे अरुण सार्वा ने तीजा के पावन पर्व की बधाई देते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं राज्य की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना के लिए हर घर में दीपक जलाएं। उन्होंने कहा कि यह अवसर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए मंगलकामना करने का है।