-->
Flash News

" हिंदुत्व टीवी में पत्रकारों की टीम 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश की बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट करती है। हमारे टीम के द्वारा दी जाने वाली सभी खबरें या जानकारियां एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद ही पोस्ट की जाती है . .... CALL 9685644537

धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा, दोनों पक्ष आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

धमतरी। धमतरी शहर में एक मकान के भीतर आयोजित की जा रही कथित प्रार्थना सभा को लेकर रविवार को हंगामा हो गया। प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मौके पर जमकर नारेबाजी होने लगी।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना सभा को कथित रूप से अवैध बताते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी अपनी बात रखते हुए नारेबाजी की।

स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और पुलिस-प्रशासन के बीच बहस भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।
फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन द्वारा प्रार्थना सभा तथा उससे जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

anutrickz

"हिंदुत्व टीवी"

@topbharat

TopBharat is one of the leading consumer News websites aimed at helping people understand and Know Latest News in a better way.

GET NOTIFIED OUR CONTENT